Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मतदाता सुनवाई में जन्मतिथि की गड़बड़ी पर खास नजर रखें माइक्रो ऑब्जर्वर : निर्वाचन आयोग

बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार माइक्रो ऑब्जर्वरों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में साफ निर्देश दिए गए। उन्हें बताया गया है कि सुनवाई के दौरान आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज जन्मतिथि और मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत पहचान पत्रों में दर्ज जन्मतिथि में अंतर सामने आ सकता है।

25 Dec 2025

मतदाता सुनवाई में जन्मतिथि की गड़बड़ी पर खास नजर रखें माइक्रो ऑब्जर्वर : निर्वाचन आयोग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत होने वाली सुनवाई बैठकों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को अहम निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि सुनवाई के दौरान मतदाताओं की जन्मतिथि से जुड़े किसी भी तरह के अंतर पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार माइक्रो ऑब्जर्वरों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में साफ निर्देश दिए गए। उन्हें बताया गया है कि सुनवाई के दौरान आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज जन्मतिथि और मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत पहचान पत्रों में दर्ज जन्मतिथि में अंतर सामने आ सकता है।

सूत्रों ने बताया कि अगर ऐसे मामलों का पता चलता है, तो माइक्रो ऑब्जर्वरों की जिम्मेदारी होगी कि वे इन गड़बड़ियों को नोट करें और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट करें। इसके बाद सुनवाई प्रक्रिया पूरी होने पर इन मामलों की अतिरिक्त जांच की जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को यह भी निर्देश दिया है कि वे मतदाताओं द्वारा किए गए दावों का मिलान सुनवाई के दौरान जमा किए गए सहायक दस्तावेजों से जरूर करें। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद रहे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि उद्देश्य यह है कि न तो किसी भी वैध मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची से हटे और न ही कोई भी फर्जी मतदाता सूची में शामिल रह पाए।

मतदाता सूची के लिए 27 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले चरण में उन अनमैप्ड मतदाताओं को बुलाया जाएगा, जिनका संबंध न तो 2002 की मतदाता सूची से स्वयं मैपिंग के जरिए जुड़ा है और न ही वंशज मैपिंग के माध्यम से। ऐसे मतदाताओं की संख्या 30 लाख से अधिक बताई जा रही है।

दूसरे चरण में उन संदिग्ध मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा, जिनके पारिवारिक विवरण में वंशज मैपिंग के दौरान गड़बड़ी पाई गई है। ऐसे मामलों की संख्या करीब 1.36 करोड़ बताई गई है।

पश्चिम बंगाल में इससे पहले एसआईआर 2002 में हुआ था। मसौदा मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित की जा चुकी है। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को जारी की जाएगी। इसके बाद निर्वाचन आयोग राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतदाता सुनवाई में जन्मतिथि की गड़बड़ी पर खास नजर रखें माइक्र
बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार माइक्रो ऑब्जर्वरों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में साफ निर्देश दिए गए। उन्हें बताया गया है कि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News